पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। वे नौ सप्ताह से एम्स में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार वाजपेयी को एम्स में वेंंटिलेटर पर रखा गया है। पिछले 24 घंटे में उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस बीच थोड़ी देर में एम्स की ओर से वाजपेयी का नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा। गुरुवार सुबह ही उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू वाजपेयी का हाल जानने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स जाकर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।
एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम लगातार वाजपेयी के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। एम्स की ओर से बुधवार शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि उनकी हालत नाजुक है, पिछले 24 घंटे में उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
