सशर्त रिहा हुए बजरंगी भाई जान,पीछे-पीछे भागा फैन्‍स का हुजूम

सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है. उन्‍हें भारी सुरक्षा के बीच एयपोर्ट पहुंच गए हैं. जानकारी दी जा रही है कि सलमान लगभग शाम 7.30 बजे तक मुंबई पहुंच जाएंगे. रिहाई के साथ ही सलमान के पीछे उनके फैन्स का हुजूम खुशी से दौड़ा है. ‘भाईजान’ की रिहाई की फैन्स ने काफी दुआएं मांगी थी. इस बात की पूरी उम्मीद है कि सलमान खान आज ही अपने परिवार के पास मुंबई पहुंच जाएं. ऐसा हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि एयरपोर्ट तक का रास्ता साफ कराया गया है. साथ ही एटीएस शाम 7 बजे तक उनके विमान को उड़ने की इजाजत दे सकता है. अगर ऐसा हुआ तो वह आज ही रवाना हो जाएंगे. सलमान की बहनें और उनका बॉडीगार्ड शेरा उनके साथ ही है.

ऐसे में सलमान खान का पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा जबरदस्त मुस्तैदी दिखाते हुए सीधे जेल ऑफिस पहुंच गया है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि सलमान खान शाम 6 बजे तक जेल से बाहर आ जाएंगे. जानकारी के अनुसार पुलिस की जीप के साथ शेरा की गाड़ी जेल परिसर में पहुंच गई है. बता दें कि शेरा सलमान खान के साथ पिछले 21 सालों से जुड़ा रहा है. वह हर अहम मौके पर सलमान खान के साथ नजर आता है. काला हिरण शिकार केस में आखिरकार सलमान खान को इस जमानत के तौर पर बड़ी राहत मिल गई है. जोधपुर सत्र न्यायालय ने सलमान खान कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है. जिसके तहत अब वह बिना कोर्ट को सूचित किए देश से बाहर नहीं जा सकते. अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 मई को होगी. इसके लिए सलमान को जोधपुर सत्र न्ययालय में हाजिर होना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *