ब्रिटेन का बैंक ऑफ इंग्लैंड लोगों के विरोध के बावजूद नोटों को बनाने में बीफ फैट का इस्तेमाल जारी रखेगा। हालांकि बैंक ऑफ इंग्लैंड के इस फैसले का देश के शाकाहारियों और कई धार्मिक समुदाय के लोगों ने विरोध किया है। इनमें हिन्दू धर्म के लोग भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक ऑफ इंग्लैंड ने इस मसले पर लोगों की राय मांगी है, इसमें से 88 परसेंट लोग बैंक के इस फैसले के खिलाफ हैं। ब्रिटेन में स्थित मंदिरों में ऐसे नये नोटों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ने बयान जारी कर कहा है कि बीफ फैट के बदले पाम ऑयल का इस्तेमाल पर्यावरण से जुड़े खतरे को जन्म देगा। बैंक के मुताबिक नोट छापने के नये तरीके को अपनाने पर बैंक ऑफ इंग्लैंड को 10 सालों में 16.5 मिलियन पाउंड खर्च करना पड़ेगा।
नोटों में होगा बीफ फैट का इस्तेमाल, हिन्दुओं ने किया विरोध
