रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा महंगा, BJP ने मुस्लिम महिला नेता को किया निलंबित

असम की बीजेपी महिला नेता बेनज़ीर अरफान को रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों को खुलेआम समर्थन करना महंगा पड़ गया है। उन्हें इसके लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
पेशे से सिविल इंजीनियर और बीजेपी मजदूर मोर्चा की कार्यकारी सदस्य अरफान ने गुवाहाटी स्थित एक गैर सरकारी संगठन द्वारा रोहिंगिया मुसलमानों के लिए आयोजित प्रार्थना सभा के बारे में फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड किया था।

जिसके बाद अरफान को पार्टी से इजाज़त लिए बिना रोहंगिया के मुद्दे को उठाने की वजह से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बीजेपी के महासचिव दिलीप सैकिया ने उनके निलंबन आदेश पर हस्ताक्षर किए।
आदेश में कहा गया, “एक सक्रिय भाजपा सदस्य होने के बावजूद, आपने सोशल मीडिया पर एक अन्य संगठन द्वारा आयोजित म्यांमार संकट से जुड़े कार्यक्रम का पोस्ट डाला और पार्टी प्लेटफ़र्म पर इस मुद्दे पर कोई चर्चा किए बग़ैर ही इसके समर्थन की मांग की”।
आदेश में कहा गया, “चूंकि यह पार्टी के सिद्धांत और आदर्श के खिलाफ है, इसलिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने निलंबन और पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का निर्देश दिया है”।
ट्रिपल तालाक के ख़िलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाली अरफान ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर सफाई देने का मौका ही नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्रिपल तालाक के खिलाफ अभियान में उनके साथ खड़ी थीं। लेकिन अब मेरी पार्टी ने मुझे सफाई का मौका दिए बग़ैर ही तालाक दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *