बिहार की राजनीति में नया मोड़:अब बीजेपी के समर्थन से बनेगी नितीश की सरकार, सुबह 10 बजे नितीश, सुशील मोदी लेंगे शपथ

बीजेपी के समर्थन के बाद बिहार की सत्ता में एक नया मोड़ आगया है.नीतीश कुमार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.उनके साथ बीजेपी कोटे के मंत्री भी शपथ लेंगे. बीजेपी और जेडीयू के विधायकों की साझा बैठक भी हुई. जिसमें उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा भरोसा और उनकी सरकार को बीजेपी समर्थन करेगी. सुशील मोदी ने कहा है कि बीजेपी जेडीयू के साथ मिलकर सरकार में शामिल रहेगी.

बिहार में कुछ ही घंटों में राजनीतिक घटनाक्रम पूरी तरह से बदल गया है. बुधवार शाम नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं के साथ बैठक की और उसके बाद सीधे राजभवन पहुंच गए. नीतीश ने यहां राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया.

राजभवन से बाहर आने के बाद नीतीश कुमार ने इसका औपचारिक ऐलान किया. इस बीच ही बीजेपी के समर्थन की बात सामने आने लगी. दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बिहार में स्थायित्व की दलील देते हुए नीतीश कुमार को समर्थन देने का ऐलान किया. इसके कुछ देर बाद ही पटना में सुशील कुमार मोदी ने बीजेपी को समर्थन का ऐलान कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *