रेप आरोपी आसाराम के बगल में सोए सलमान, बापू ने गद्दा भी ऑफर किया

काला हिरण शिकार मामले में दोषी सलमान खान ने गुरुवार की रात जोधपुर सेंट्रल जेल में गुजारी. पिछले 20 साल में जोधपुर जेल में बिताई ये सलमान की 19वीं रात थी. सलमान कैदी नंबर 106 हैं और उन्हें पर सोना पडा. वो भी महज एक दरी पर.

सलमान खान बैरक नम्बर 2 में यौन शोषण के आरोपी आसाराम के बगल मे सोए. आसाराम इसी बैरक मे बंद है. हालांकि, बैरक एक पर्दे से दो हिस्सों मे बंटी है. एक हिस्से मे आसाराम और दूसरे में सलमान सोए. लेकिन सलमान को रातभर नींद नही आई और वे बेचैन रहे.

सलमान का शाम लेकर रात तक तीन पर ब्लड प्रेशर बढा. डाक्टरों ने रात को भी सलमान का बीपी चैक किया और आराम के लिए उन्हें टैबलेट दी. आसाराम ने सलमान को अपना गद्दा भी ऑफर किया. इससे पहले सलमान ने आसाराम के टिफिन से खाना खाया. बता दें कि आसाराम का शाम का खाना जेल से बाहर आश्रम से आता है. आसाराम के साथ रह रहे सेवादारों ने सलमान का हालचाल पूछा. लेकिन सलमान गुमसुम थे. रात को भी ज्यादा बात नहीं की. सुबह करीब चार बजे सलमान बाथरूम गए. आसाराम और सलमान का बाथरूम एक ही है. पुराने तरीके के बने बाथरूम मे मटकी और लोटा रखा है.

हिरण शिकार के 3 मामलों में सलमान पुलिस और ज्यूडिशियल कस्टडी में 18 रात जेल में रह चुके हैं. वन विभाग ने 12 अक्टूबर 1998 को हिरासत में लिया था. वे 17 अक्टूबर तक जेल में रहे. घोड़ा फार्म मामले में 10 अप्रैल 2006 को सलमान को लोअर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई. वे 10 से 15 अप्रैल तक जेल में रहे. सेशन कोर्ट ने इस सजा की पुष्टि की. तब 26 से 31 अगस्त 2007 तक सलमान जेल में रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *