काला हिरण शिकार: सलमान खान आज फिर होंगे कोर्ट में पेश,5 साल की सजा को दी है चुनौती

हिंदी फिल्म अभिनेता सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में मिली पांच साल की जेल की सजा को चुनौती देने के लिए दायर की गयी अपनी याचिका पर सत्र न्यायालय में सुनवाई के सिलसिले में आज यहां पहुंचे. हाल में यहां की निचली अदालत ने उन्हें सजा सुनायी थी. सलमान के वकील निशांत बोरा ने कहा कि जोधपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रकुमार सोंगरा सोमवार (7 मई) को याचिका पर सुनवाई करेंगे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 52 वर्षीय अभिनेता एक नियमित उड़ान से मुंबई से रविवार (6 मई) दोपहर यहां पहुंचे. उन्होंने कहा कि सलमान के साथ उनकी बहन अलवीरा, अंगरक्षक शेरा और कुछ अन्य लोग मौजूद थे. सलमान हवाईअड्डे से सीधे एक पांच सितारा होटल गए. अभिनेता के वकील ने बताया कि सलमान सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *