मिताली राज को तोहफे में मिली BMW कार

expresslivenews (Edited by: Sardar Hussain)

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम भले ही फाइनल में जीती न हो,लेकिन खिलाड़ियों को लगातार तोहफे मिल रहे हैं. हैदराबाद के बिजनेसमैन चामुंडेश्वर नाथ ने मंगलवार को भारतीय कप्तान मिताली राज को BMW तोहफे में दी. मिताली को ब्लैक कलर की BMW 320D कार मिली है.

चामुंडेश्वरनाथ खुद आंध्र प्रदेश की रणजी टीम के कप्तान रहे हैं पिछले कुछ सालों में कई मौके पर खिलाड़ियों को कार गिफ्ट करते रहे हैं. अपने इसी काम को आगे बढ़ाते हुए चामुंडेश्वरनाथ ने मिताली राज को वर्ल्ड कप के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए कार गिफ्ट करने की बात कही थी.

एक्सप्रेस लाइव न्यूज़ इस महान खिलाड़ी को अच्छे खेल का प्रदर्शन करने पर दिली मुबारकबाद देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *