CAA लागू करने पर केंद्रीय मंत्री का यू टर्न,कहा ‘फिसल गई थी जुबान’

CAA को लेकर केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर के हालिया बयान ने खासी हलचल मचा दी थी. उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था कि देशभर में हफ्ते भर के अंदर सीएए लागू कर दिया जाएगा. हालांकि केंद्रीय मंत्री ने अब अपने उस बयान पर सफाई दी है.
शांतनु ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि सीएए जल्द ही लागू किया जाएगा. हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कबूल किया कि 29 जनवरी को किया उनका दावा ‘जुबान की फिसलन’ था. उन्होंने कहा, ‘दरअसल, मैं यह कहना चाहता था कि सीएए के लिए नियमों के निर्धारण को अंतिम रूप दिया जाएगा. लागू किए जाने की बात जुबान की फिसलन थी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *