उपमुख्यमंत्री मंत्री मनीष सिसोदिया ने राजधानी के सभी पब्लिक स्कूल, दिल्ली सरकार के स्कूल व नगर निगम के स्कूलों की कक्षाओं, सभी कारीडोर, वाशरूम व खेल के मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है.
सोमवार को शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों, एनडीएमसी व नगर निगम के अधिकारी, निजी तथा सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य व दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया गया.
बच्चों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है : सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एनसीआर क्षेत्र में रेयान इंटरनेशल नेशनल स्कूल में बच्चे की हत्या व टैगोर स्कूल में बच्ची के साथ बलात्कार की घटना के बाद बैठक बुलाई गई जिसमें यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. दोनों घटनाएं अमानवीय हैं. हम शिक्षा को बेहतर करने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन बच्चे की सुरक्षा उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है. बड़े पब्लिक स्कूल, छोटे पब्लिक स्कूल, नगर निगम के सभी स्कूल व दिल्ली सरकार के स्कूलों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल के बसंत कुंज शाखा में डेढ़ वर्ष पूर्व एक बच्चे की डूबने से मृत्यु के बाद दिल्ली सरकार ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की थी जो नहीं हुई. स्कूलों में इस प्रकार की घटनाएं होने से निजी स्कूलों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होना है. अगर बसंत कुंज मामले की सीबीआई जांच होती है तो बच्चे की हत्या के मामले को टालना संभव था. गुरुग्राम के इस स्कूल में सीसीटीवी खराब पाया गया है. क्या इतने बड़े स्कूल के पास सीसीटीवी लगाने का फंड नहीं है?
दिल्ली के सभी स्कूलों में लगेंगे CCTV कैमरे, उपमुख्यमंत्री मंत्री का निर्णय
