लालू के बेटे की शादी में खाने पर टूट पड़े लोग, बर्तन चुरा ले गए मेहमान; मंच ने भी दिया धोखा

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव शनिवार को ऐश्वर्या संग शादी के बंधन में बंधे। शादी का सामारोह वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया था। इस दौरान शादी में जहां एक तरफ जयमाल के मंच का एक हिस्सा टूट गया, जिसकी वजह से कुछ लोगों को चोटें आई, वहीं दूसरी तरफ बारातियों के बीच खाने के लिए हंगामा खड़ा हो गया।

तेज प्रताप की शादी में मेहमानों के बीच खाने को लेकर भगदड़ मच गई। वेटनरी ग्राउंड पर खाना न मिलने पर गुस्साई भीड़ ने खाने के काउंटर पलट दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आयोजकों को लाठियां तक चलानी पड़ीं, जिस कारण वहां थोड़ी देर के लिए भगदड़ सा माहौल बन गया। हालात तब और बिगड़ गए जब कई लोग खाने का सामान ही उठाकर लेकर जाने लगे, तो कई लोग केटरर का बर्तन ही उठाकर भागने लगे। भीड़ ने वहां पर रखीं खाने की प्लेट तक को तोड़ दिया।

अनियंत्रित भीड़ ने वीआइपी और मीडिया के लिए बने पंडाल को अलग करने वाले घेरे को तोड़ दिया और लोग खाने की चीजें लूटने लगे। पार्टी के कई नेताओं ने लोगों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। कई मीडियाकर्मियों ने शिकायत की कि उनके साथ भी हाथपाई हुई और उनके उपकरणों को क्षति पहुंचायी गई। कैटरर ने कहा कि भीड़ ने उनके कुछ बर्तन और अन्य चीजें लूट लीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *