रयान स्‍कूल के वॉशरूम में मिली बच्‍चे की लाश, गर्दन पर चाकू के निशान मिले

गुरुग्राम में रयान इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ने वाले बच्चे का शव वाॅशरूम में मिला है. बच्चे की उम्र 7 साल बताई जा रही है. शव के पास एक चाकू भी मिला है, साथ ही बच्चे के शरीर पर कई जगह चाकू के निशान भी दिख रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

स्‍कूल में सबसे पहले सुबह 8.30 बजे एक बच्‍चे ने ही वॉशरूम में लाश को देखा. इस घटना के बाद स्‍कूल को बंद कर दिया गया और पुलिस को जानकारी दी गई.

दक्षिण गुड़गांव के डीसीपी ने बताया, ‘इस बच्चे का नाम प्रद्धुम्न है. बच्चे का शव वाॅशरूम के वाटर टैंक में बरामद हुआ है.’ उन्होंने इस मामले को सुसाइड केस मानने से इंकार कर दिया है. पुलिस बच्चे के साथियों से पूछताछ भी कर रही है.

पिछले साल भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जिसमें 6 साल के बच्चे का शव वाटर टैंक में संदिग्ध हालत में मिला था. दिव्यांश नाम का यह बच्चा रेयान इंटरनेशनल स्कूल में ही पहली कक्षा का छात्र था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *