महीने भर से जारी सिक्किम बॉर्डर विवाद के बीच चीन ने कहा है, “भारत में हिंदू राष्ट्रवाद (Hindu nationalism) बढ़ रहा है, जिसके चलते बीजिंग से जंग का खतरा पैदा हो रहा है। राष्ट्रवादियों का जोश चीन से बदला चाहता है और यही भारत से सीमा विवाद की जड़ है।” बता दें कि सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में 34 दिन से भारत और चीन की सैनिक टुकड़ी आमने-सामने है। ये इलाका एक ट्राई जंक्शन (तीन देशों की सीमाएं मिलने वाली जगह) है। चीन यहां सड़क बनाना चाहता है, लेकिन भारत और भूटान इसका विरोध कर रहे हैं। चीन के तेज विकास ने भारतीयों में डर पैदा कर दिया है…
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में बुधवार को पब्लिश एक आर्टिकल में भारत में हिंदू राष्ट्रवाद के उभार को जंग की ओर बढ़ता कदम बताया गया है।
भारत में बढ़ रहे हिंदू राष्ट्रवाद से पैदा हो रहा है जंग का खतरा: चीन
