CJI दीपक मिश्रा आज करेंगे SC के जजों से मुलाकात, सुलझ सकता है विवाद, बार एसोसिएशन ने बुलाई बैठक

नई दिल्ली : शुक्रवार को भारतीय जुडिशरी के इतिहास में पहली बार मीडिया से मुखातिब होकर चर्चा में आए सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने देश की सर्वोच्च न्यायालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. जजों के इन आरोपों ने भारतीय राजनीति और न्यायपालिका के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. इन जजों ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन सही तरीके से काम नहीं कर रहा है. यही स्थिति रही तो यह भारत के लोकतंत्र के लिए भी खतरा होगा. जजों ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट में उन्हीं की बात नहीं सुनी जाती है.

इस घटना के बाद मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के कल मीडिया के सामने आने की बात कही जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. चर्चा है कि सीजेआई आज सुप्रीम कोर्ट के अन्य सभी जजों से मुलाकात कर सकते हैं. इस बारे में बार एसोसिएशन ने एक बैठक भी बुलाई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में यह विवाद सुलझ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *