24 को शिकारपुर आएंगे CM योगी, RSS के स्कूल का शिलान्यास में भाग लेने की संम्भावना

expresslivenews.com (Reported by: Sardar Husain )

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद में फिर आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 24 अगस्त को शिकारपुर क्षेत्र के गांव खंडवाया में आरएसएस के पूर्व सरसंघ चालक प्रो.राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैया के नाम पर बनने जा रहे सैनिक स्कूल के शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की पूरी संभावना है। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारी जुट गए हैं।

मंगलवार को शिकारपुर के श्यामलाल डिग्री कॉलेज में आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारियों की विशेष बैठक हुई। बैठक में 24 अगस्त को खंडवाया गांव में रज्जू भैया सैनिक स्कूल की आधारशिला रखने को सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना पर चर्चा हुई। शिलान्यास कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को लेकर चिंतन-मंथन किया गया। आरएसएस के क्षेत्रीय संघ चालक सूर्यप्रकाश, प्रांत संघ चालक मनवीर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही, विधायक अनिल शर्मा, विधायक संजय शर्मा, विधायक डा.अनीता लोधी राजपूत, विधायक बिजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में संघ और भाजपा से जुड़े लोग मौजूद रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ का खंडवाया गांव में रज्जू भैया सैनिक स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में 24 अगस्त को आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *