क्रिकेट में करिश्मा: बैट्समैन ने एक गेंद में ठोक डाले 20 रन

क्रिकेट का दूसरा नाम ही करिश्मा है. इस खेल में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. यही वजह है कि मैच के दौरान कमेंट्री की करते हुए अक्सर कमेंटेटर इस बात को दोहराते रहते हैं. ऐसा ही एक कारनामा ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस बर्ट के नाम दर्ज है, जो अविश्वसनीय है. इस कंगारू बल्लेबाज ने महज एक गेंद में 20 रन ठोक डाले. अब आप सोच रहे होंगे भला एक ओवर में 20 रन बनाने में जहां बड़े-बड़े धाकड़ बल्लेबाजों हालत पस्त हो जाती है, ऐसे में भला ट्रेविस बर्ट ने यह कारनामा कैसे कर दिया? ट्रेविस बर्ट ने बिग बैश लीग टूर्नामेंट में होबार्ट हरिकेन की तरफ से खेलते हुए मेलबर्न स्टार्स के गेंदबाज क्लिन मैकाय की गेंद पर 1 गेंद पर कुल 20 रन बनाए. इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने साल 2012 में यह कारनामा किया था.
ट्रेविस बर्ट क्रीज पर डंटे हुए थे, सामने क्लिन मैकाय गेंदें डाल रहे थे. मैकाय ने ओवर की चौथी गेंद फेंकी और बर्ट ने उसपर जोरदार छक्का जमा दिया. अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया. इस तरह बर्ट ने 7 रन जोड़ लिए.
मैकाय ने फिर से नो बॉल फेंकी और बर्ट ने फिर से छक्का जड़ दिया. अब बिना गेंद के बर्ट ने 14 रन जमा दिए. अगली बॉल मैकाय ने सही डाली तो बर्ट ने एक और छक्का जड़ दिया. इस तरह ट्रेविस बर्ट ने महज एक गेंद में 20 रन अपने और टीम के खाते में जोड़ दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *