डेरे से मिली डेढ़ करोड़ की कार, बिना लेबल की दवाइयां और नई पुरानी करेंसी

करीब 700 एकड़ में फैले डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के लिए कोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार पवार सुरक्षाबलों के साथ हेडक्वार्टर के अंदर पहुंच चुके हैं, तलाशी चल रही है। तलाशी के दौरान हिंसा की संभावना के चलते 41 पैरामिलिट्री कंपनियां, 4 आर्मी की टुकड़ियां, 4 जिलों की पुलिस और एक डॉग स्क्वॉड मौजूद है।
सिरसा डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के दौरान दो कमरे सील किए गए हैं। वहीं कुछ कंप्यूटर और हार्ड डिस्क मिली हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। प्लास्टिक करेंसी भी बरामद हुई है। सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद, सिर्फ वॉइस कॉलिंग की सुविधा, 10 सितंबर तक बंद रहेंगी सेवाएं, डेरे की जांच के चलते सुरक्षा कारणों से लिया गया निर्णय

तलाशी के दौरान राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा से बिना नंबर की लक्सस कार मिली। एक ओबी वैन और भारी मात्रा में बिना लेबल की दवाइयां बरामद की गई हैं। 12000 रुपये की नई करेंसी मिली और 60000 रुपये की पुरानी करेंसी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *