मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया 5000 रुपये जुर्माना

अरुण जेटली मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना जवाब देने में देरी के लिए लगाया गया है. इससे पहले मानहानि के मुकदमे की जल्द सुनवाई के एक न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ केजरीवाल की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी.
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर डीडीसीए में अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में मीडिया में झूठा विवाद पैदा करने का आरोप लगाया था. केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ दायर दीवानी मानहानि वाद के मामले में संयुक्त रजिस्ट्रार पंकज गुप्ता के सामने गवाही देते हुए जेटली ने कहा था कि दिल्ली सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ एक जांच एजेंसी द्वारा की गई कार्रवाई के कारण यह मुद्दा उठाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *