बढ़े हुए किराए की नई दरें एक अक्टूबर से लागू हो जाएंगी। डीएमआरसी की मानें तो 2 किमी तक के लिए 10 रुपए 2 से 5 किमी तक के लिए 15 की जगह 20 रुपए 5 से 12 किमी तक के लिए 20 की जगह 30 रुपए 12 से 21 किमी तक के लिए 30 की जगह 40 रुपए 21 से 32 किमी तक के लिए 40 की जगह 50 रुपए और 32 किमी से अधिक के सफर के लिए 50 की जगह 60 रुपए देने होंगे। डीएमआरसी के अनुसार मेट्रो में सबसे ज्यादा नौकरी पेशा लोग ही सफर करते हैं। ये वो लोग हैं जो हर महीने 10 से 30 हजार रुपए कमाते हैं।
दिल्ली मेट्रो का सफर ढीली करेगा आपकी जेब, बढ़ेगा 1 अक्टूबर से किराया
