डेरा प्रमुख पर फैसला आज, राम रहीम की समर्थकों से वीडियो अपील, सेना तैनात

चंडीगढ। यौन शोषण मामले में घिरे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर आज शुक्रवार को कोर्ट फैसला सुनाएगी। लेकिन फैसला आने से पहले पंचकूला में तनाव है। ज्ञातव्य है कि पंचकुला और सिरसा में राम रहीम के समर्थकों का जमावडा लगा है। तनाव को देखते हुए राज्य में सेना को तैनात किया गया है। साथ ही प्रशासन रात से ही डेरा समर्थकों को सिरसा और पंचकुला से हटाने का काम रही है लेकिन समर्थक टस से मस नहीं हो रहे हैं। इस बीच राम रहीम ने एक वीडियो जारी कर समर्थकों से शांति बनाए रखने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *