डेरा समर्थकों की हिंसा में 32 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल

पंचकूला: साध्वी यौन शोषण मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार देने के बाद हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में डेरा अनुयाइयों ने जमकर ङ्क्षहसा की। पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ हुए संघर्ष में लगभग 32 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। पंचकूला की केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने 15 वर्ष पुराने इस मामले में आज राम रहीम को दोषी ठहराया। इस मामले में सजा का एलान 28 अगस्त को किया जाएगा। राम रहीम को दोषी ठहराने की खबर जैसे ही अदालत के कमरे से बाहर आई पंचकूला में एकत्रित बाबा के हजारों अनुयाइयों ने उपद्रव और तोडफ़ोड़ शुरू कर दी
उपद्रव की आशंका को देखते हुए पंजाब और हरियाणा में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किये गए थे। पंजाब में कई स्टेशनों में आग लगा दी गई। इसके बाद बटिंडा, फिरोजपुर और मंसा में कर्फ्यू लगा दिया गया। पंचकूला में भी कफ्र्यू लगाया गया। बाबा के अनुयाइयों ने सरकारी गाडिय़ों में जमकर तोडफ़ोड़ की और मीडिया के वाहनों के भी नहीं बख्शा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और हवा में गोलियां भी चलानी पड़ी। पुलिस ने अनुयाइयों के खदडऩे के लिए लाठीचार्ज भी किया। डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय सिरसा में भी ङ्क्षहसक घटना होने के बाद भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *