सऊदी अरब में महिलाओं को मिलने लगा ड्राइविंग लाइसेंस

सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस देना शुरू किया है. अब वहां महिलाएं भी कार ड्राइव कर सकेंगी. इस संबंध में सऊदी शाह मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले वर्ष एक आदेश जारी किया था जिसके मुताबिक महिलाओं को ड्राइविंग का अधिकार दिया गया है. सऊदी अरब में महिलाएं 24 जून 2018 से कार ड्राइव कर सकेंगी. बता दें कि सऊदी अरब एकमात्र ऐसा देश है, जहां महिलाओं के गाड़ी चलाने पर बैन है.

सऊदी अरब में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां हैं. उन्हें अभी तक वो अधिकार भी नहीं मिले हैं, जो दुनिया के बाकी देशों की महिलाओं को हैं. यहां महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस का अधिकार दिलाने के लिए लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा था. कई महिलाओं को तो नियम तोड़ने के लिए सजा तक दी गई.

प्रिंस खालिद बिन सलमान ने सऊदी शाह के इस फैसले को ‘विजन 2030’ का हिस्सा बताया है. 32 वर्षीय सऊदी शाह मोहम्मद बिन सलमान के इस फैसले से सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था और महिलाओं की काम करने की योग्यता बढ़ने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, इस आदेश में शरिया कानून का भी ध्यान रखने की बात कही गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *