नहीं दिखाई दिया चाँद, 23 को होगी ईद-उल-अजहा,शाही इमाम श्री अहमद बुखारी की घोषणा,शिया जामा मस्जिद के इमाम ने भी पुष्टि की

expresslivenews.com(Reported by:Sardar Husain)

भारत में आज चाँद न दीखने की खबर है. इसके साथ ही 23 अगस्त को पुरे देश में ईद-उल-अजहा का त्यौहार मनाया जाएगा, क्योंकि रविवार को चाँद नहीं देखा गया।

सेंट्रल रुईत-ए-हिलाल समिति जामा मस्जिद दिल्ली के अध्यक्ष श्री अहमद बुखारी द्वारा यह घोषणा की गई। मंगलवार शाम को सेंट्रल रुईत-ए-हिलाल समिति जामा मस्जिद दिल्ली ने सभी जिलों और पड़ोसी राज्यों से पुष्टि मिलने के बाद यह घोषणा की।

विद्वानों ने बताया की चाँद को नहीं देखा गया है। इसलिए,ईद-उल-अजहा 23 अगस्त को मनाया जाएगा।

बैठक सेंट्रल रुईत-ए-हिलाल समिति जामा मस्जिद दिल्ली के अध्यक्ष श्री अहमद बुखारी की अध्यक्षता में हुई, और अन्य प्रमुख मौलवियों ने भाग लिया।

वहीं शिया जामा मस्जिद दिल्ली के इमाम मौलाना मोहसिन तक़वी के नज़दीक भी ईद उल अज़हा २३ अगस्त को ही मनाई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *