नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के साथ ज्यादा से ज्यादा राज्यों के चुनाव कराए जाने की चर्चा सरकार में शुरू हो चुकी है. लोकसभा चुनाव के साथ कुछ राज्यों के चुनाव कराए जाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है. मीडिया की खबरों के मुताबिक तालमेल बैठाने के लिए अगले लोकसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2018 में करवाए जा सकते हैं. बता दें कि खुद पीएम मोदी भी यह राय जाहिर कर चुके हैं कि देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ करवाए जाएं.
मौजूदा नियमों के मुताबिक चुनाव तय समय से छह महीने पहले तक करवाए जा सकते हैं. लेकिन सरकार इन नियमों की जांच कर चुकी है जिसके मुताबिक इनमें बदलाव के लिए संविधानस संशोधन की जरूरत नहीं पड़ेगी. संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप के मुताबिक, ‘अगले लोकसभा चुनाव और उसके बाद छह महीनों में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को साथ करवाया जा सकता है. संविधान में ऐसा प्रावधान है कि तय समय से 6 महीने पहले तक चुनाव करवाए जा सकते हैं. यह काम चुनाव आयोग कर सकता है और इसके लिए किसी संविधान संशोधन की जरूरत नहीं पड़ेगी’
2018 में एक साथ करवाए जा सकते हैं लोकसभा और विधानसभा के चुनाव
