दिल्ली के मोती नगर इलाके में आस्था के नाम पर कांवड़ियों की गुंडागर्दी की तस्वीर सामने आई है. यहां कांवड़ियों ने सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा किया और एक कार पर उनका गुस्सा जमकर फूटा.
कार से एक कांवड़िए को चोट लगने के बाद कांवड़ियों ने लाठी-डंडों से कार पर बुरी तरह हमला बोल दिया. कांवड़ियों की भीड़ ने एक के बाद एक कार पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं. किसी ने कार के बोनेट पर हमला किया तो किसी ने कार की खिड़कियां ही उखाड़ दीं.
एक के बाद एक सड़क पर कांवड़ियों की भीड़ इकट्ठा होती गई और सब कार पर लाठियां बरसाते रहे. इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक चलता रहा लेकिन किसी ने कांवड़ियों के पास जाने की हिम्मत तक नहीं की.
