फतेहपुरी मस्जिद से जामा मस्जिद तक निकाली गई तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे

स्वतंत्रता दिवस पर फतेहपुरी मस्जिद से जामा मस्जिद तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका आयोजन दिल्ली भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने भाग लिया।

यात्रा में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों के साथ पैदल भी लोग शमिल हुए। तिरंगा यात्रा को देखने के लिए मार्ग के दोनों किनारे पर लोगों की कतारें लग गईं। इस मौके पर भारत माता की जय जैसे नारे भी खूब गूंजे।
तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले ऐतिहासिक फतेहपुरी मस्जिद के बाहर राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद नगर निगम उत्तरी की महापौर प्रीति अग्रवाल ने तिरंगा ध्वज अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो.हारुन को देकर यात्रा को रवाना किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि यह देखना सुखद है कि आज का युवा धर्म, संप्रदाय और जाति से ऊपर उठकर देश को जोड़ने के लिए सजग हुआ है और अपनी आजादी को हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। यात्रा फतेहपुरी मस्जिद से शुरू होकर लालकिला, दरियागंज और हज मंजिल होती हुई जामा मस्जिद पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *