केंद्र सरकार से मिलने वाली घरेलू गैस सब्सिडी में भारी गोलमाल हो रहा है। उनके गैस कनेक्शन की सब्सिडी उनके बैंक खाते में नहीं आ रही है। जब गैस कंपनी में पड़ताल करते हैं तो पता चलता है कि उनके एयरटेल पेमेंट बैंक ऑनलाइन अकाउंट में उनकी सब्सिडी की राशि जमा हो रही है। लोग असमंजस में है और उन्हें याद भी नहीं कि कभी उन्होंने एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट नंबर खोला भी है।
मामले में पड़ताल करने पर जो बात निकलकर सामने आई है उसमें ऐसे उपभोक्ता परेशान हैं जो एयरटेल कंपनी की मोबाइल सिम का उपयोग करते हैं। उनको मिलने वाली रसोई गैस में प्राप्त होनी वाली सब्सिडी मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करा रहे हैं तो आप की रसोई गैस की सब्सिडी की राशि बैंक खाते में जाने के बजाय एयरटेल मोबाइल नेटवर्किंग कंपनी की पेमेंट बैंक में जा रही है। दरअसल गैस सब्सिडी की राशि बैंक खातें में डाले जाने का नियम है।
गैस सब्सिडी में गोलमाल, बैंक अकाउंट की बजाए एयरटेल पेमेंट बैंक में पहुंच रही है राशि
