गुजरात और हिमाचल में भाजपा को एकतरफा बहुमत दिखा रहे हैं सभी एग्जिट पोल,अंतिम फैसला 18 को

गुजरात चुनाव में अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। अलग अलग सर्वे एजेंसियों और न्यूज चैनलों ने मिलकर गुजरात और हिमाचल दोनों चुनावी राज्यों में सर्वे किया था जिसका परिणाम एग्जिट पोल के माध्यम से जारी किया गया है। हालांकि सभी न्यूज चैनलों और एजेंसियों के परिणामों में सीटों का थोड़ा बहुत अंतर बना हुआ है, लेकिन एक बात साफ है कि गुजरात में एक बार फिर भाजपा सत्ता में लौटती दिख रही है। प्रधानमंत्री मोदी का धुआंधार प्रचार और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सटीक रणनीति के सामने एक बार फिर कांग्रेस पस्त होती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *