हाफिज सईद दुनिया भर के लिए दहशतगर्द है, मैं उसकी मौत की दुआ करता हूं, ओवैसी

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक टीवी चैनल पर आतंकवादी हाफिज सईद को लेकर बड़ा बयान दे दिया.ओवैसी ने कहा कि दुनिया भर के लिए हाफिज सईद दहशतगर्द है, और वो अल्हा से उसकी मौत की मांग करते हैं. ओवैसी ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि हाफिज सईद दहशतगर्द है, मैं अल्हा से दुआ करता हूँ कि उसे इस काम के लिए मौत दे.
‘आजतक’ पर डिबेट के दौरान जब संबित पात्रा ने सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान में मौजूद भारत का सबसे बड़ा दुश्मन और आतंकियों के सरगना हाफिज सईद को लेकर सवाल दागा और पूछा कि आपकी नजर में ये आतंकवादी है या नहीं? तब बहस के दौरान ओवैसी ने हाफिज सईद को लेकर संबित पात्रा को यह जवाब दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *