दिल्ली में भारी बारिश,मौसम हुआ सुहाना,तापमान में कमी

दिल्ली में कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद आज हुई भारी बारिश से जनता ने राहत की साँस ली है तापमान में काफी कमी महसूस की गई है बारिश के बाद स्कूली बच्चों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई पुरानी दिल्ली के बाड़ा हिन्दू राव में जहाँ पहले से ही जल भराव रहता है, बुरा हाल देखने को मिला स्कूली बच्चों को गटर के पानी में हो कर गुज़रना पड़ा इस छेत्र में जल भराओ की समस्या नई नहीं है बार बार जल बोर्ड से शिकायत के बावजूद भी किसी अधिकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी छेत्र के विधायक से भी कई बार शिकायत की गई मगर कोई समाधान नहीं निकल सका सका मुख्या मंत्री और उप मुख्या मंत्री को लिखित रूप से शिकायत दर्ज करने के बाद भी समस्या जूं की तूं बानी हुई है हमारे सवाददाता ने जब छेत्र के निवासियों से इस गंभीर समस्या के बारे में बात की तो छेत्र के श्री अब्दुल्ला खुबाब ,श्री क़मरुद्दीन श्री तनवीर अख्तर,मोहम्मद फ़िरोज़ व श्री फहीम होटल वालों ने बताया कि यह समस्या लग भाग २ साल से चली आ रही है इन लोगों का कहना था कि छेत्र विधायक से बार बार शिकायत की गई है लेकिन मुस्लिम बहुल छेत्र होने कि वजह से माननीय विधायक ध्यान नहीं दे रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *