राजस्थान की बीजेपी सरकार के इतिहास बदलने के कदम की आलोचना शुरू हो गई है। फिर से लिखे जा रहे इतिहास की किताबों में मुगल शासकों को सामूहिक हत्यारा और हिंदू शासकों को कई लड़ाइयों में जीतने वाला बताया जा रहा है। किताबों से आजादी के नायकों को हटाने के भी आरोप लग रहे हैं। किताबों में गांधी-नेहरू का जिक्र नहीं है।
राजस्थान की बीजेपी सरकार ने महाराणा प्रताप के इतिहास को बदल दिया है। 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए तैयार की गई सोशल साइंस की नई किताब में अब पढ़ाया जाएगा कि ‘महाराणा प्रताप ने अकबर को 1576 में हल्दीघाटी की लड़ाई में हराया था।’ बता दें कि इस लड़ाई में मुगल विजयी हुए थे और पृथ्वीराज चौहान भागने में कामयाब रहे थे। फरवरी 2017 में ही राजे सरकार की ओर से तथ्य बदलने की बात की गई थी। हालांकि महाराणा प्रताप के हल्दीघाटी युद्ध पर इतिहासकारों की अलग-अलग राय है। स्कूल ही नहीं राजस्थान यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग ने भी इतिहास के दो सेक्शनों के नाम में बदलाव किए हैं। विभाग ने ‘प्राचीन इतिहास’ (600 BC- 1200AD) का नाम बदलकर ‘गोल्डन एरा ऑफ इंडिया’ नाम दिया है वहीं ‘मध्यकालीन इतिहास’ (1200 AD- 1700AD) के नाम को बदलकर ‘स्ट्रग्लिंग इंडिया’ कर दिया है।
बदला इतिहास, महाराणा प्रताप ने अकबर को हराया! राजस्थान सरकार पर पाठ्य पुस्तकों में इतिहास बदलने का आरोप, गांधी-नेहरू का जिक्र नहीं
