रेयान स्कूल की मालिक हैं भाजपा नेता,कार्रवाई की मांग

गुड़गांव के रेयान स्कूल में 7 साल के बच्चे प्रद्युमन ठाकुर की नृशंस हत्या ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस ने रेयान ग्रुप की मालिक ग्रेस पिंटो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रेस पिंटो भाजपा महिला मोर्चा की सचिव हैं। महिला मोर्चा के 8 सचिव हैं और ग्रेस पिंटो मुंबई की पदाधिकारी हैं। पिंटो पहले ही गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी हैं। वहीं कांग्रेस के मीडिया हेड रणदीप सुरजेवाला ने आज आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार रेयान स्कूल को बचाने का प्रयास कर रही है क्योंकि इसकी मालिक भाजपा की ही एक नेता है। सुरजेवाला ने सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा के मंत्री राव नरवीर सिंह ने प्रद्युमन के पिता द्वारा मामले की सीबीआई जांच की मांग का मजाक क्यों उड़ाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के शिक्षामंत्री ने जांच शुरू होने से पहले ही स्कूल को क्लीन चिट क्यों दे दी। वहीं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गुड़गांव पुलिस द्वारा जारी दिशानिर्देशों की बात करें तो इस स्कूल ने इस बाबत कई चीजों का उल्लंघन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *