मुहर्रम के दौरान मूर्ति विसर्जन पर ममता की रोक

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर विपक्षी बीजेपी अकसर सांप्रदायिक तुष्टिकरण के आरोप लगाती रहती है। अब उनके एक और फैसले पर सूबे की राजनीति गरमा सकती है। सीएम ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर 30 सितंबर की शाम 6 बजे से लेकर 1 अक्टूबर तक रोक का आदेश दिया है। ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि मुहर्रम के जुलूसों के चलते दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन पर यह रोक रहेगी। श्रद्धालु विजयदशमी को शाम 6 बजे तक ही दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *