टीम इंडिया ने टॉस जीता, पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया

चेन्‍नई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम मे खेला जा रहा है. टीम इंडिया की नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी.
मैच में टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्‍लेबाजी करने का निर्णय लिया है.
भारतीय टीम ने इससे पहले श्रीलंका को उन्हीं के घर में 5-0 से हराकर वनडे सीरीज जीती है, इसलिए भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. पिछले कुछ साल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर जंग काफी रोचक रही है. खिलाड़ियों का जुनून और तेवर पिछली बार टेस्ट सीरीज में भी देखने को मिला था, जिसमें भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी. इस सीरीज में भारत अगर ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हरा देता है, तो आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच जाएगा, जबकि 4-1 से जीतने पर ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर कब्जा कर लेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *