इराक़ के विदेश मंत्री इब्राहिम जाफ़री ने अपनी भारतीय समकक्ष सुषमा स्वाराज से दिल्ली में मुलाक़ात की।
बताया जा रहा है कि इस मुलाक़ात में उन्होंने तीन साल पहले मूसिल शहर से आतंकी गुट दाइश के हाथों अपहृत 39 भारतीयों के मुद्दे पर भी बातचीत की है। भारतीय सूत्रों के अनुसार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज स्थानीय समय के अनुसार शाम पांच बजे इस मामले पर बयान देंगी। दोनों विदेश मंत्रियों ने इस मुलाक़ात में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और ऊर्जा तथा व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के मार्गों पर विचार विमर्श किया। इराक़ भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला बड़ा निर्यातक देश है।
इस यात्रा में परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक गति प्रदान किए जाने की संभावना है। इराक़ी प्रधानमंत्री द्वारा मूसिल की आज़ादी की लड़ाई में जीत की घोषणा के बाद भारत के विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह इराक़ गए थे। इराक़ के विदेश मंत्री इब्राहिम जाफ़री, सुषमा स्वराज के अलावा भारत के पेट्रलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी मुलाक़ात करेंगे।
