भारत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 26 रन (DLS) से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। मैच में ऑस्ट्रेलिया को 21 ओवरों में 164 रन (DLS) का टारगेट मिला था। जवाब में मेहमान टीम 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी।
– मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट पर 281 रन बनाए थे।
– टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं थी और 11 रन पर ही उसके तीन विकेट गिर गए थे।
– भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 83, धोनी ने 79 और केदार जाधव ने 40 रन की इनिंग खेली।
– ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन कोल्टर नाइल ने 44 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 54 रन देकर 2 विकेट लिए।
– भारत की इनिंग के बाद हुई बारिश के बाद ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस मैथड से 21 ओवरों में 164 रन का नया टारगेट दिया गया।
– टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और 35 रन तक उसके 4 विकेट गिर गए।
– ऑस्ट्रेलिया की टीम 21 ओवरों में 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। जिसके बाद भारत ने ये मैच 26 रन से जीत लिया।
– मैच में 83 रन बनाने के अलावा 2 विकेट लेने वाले हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कंगारुओं को 26 रनों से पीटकर टीम इंडिया ने सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त
