इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। भारत की ओर से मनीष पांडे 36 रन जबकि महेंद्र सिंह धोनी 3 रन पर नॉट आउट रहे। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 294 रन का लक्ष्य दिया था।
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट पर 293 रन बनाए।
– ऑस्ट्रेलिया की ओर से एरोन फिंच ने 124, स्टीव स्मिथ ने 63 और डेविड वॉर्नर ने 42 रन की इनिंग खेली। भारत की ओर से बुमराह और कुलदीप को 2-2 विकेट मिले।
– जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से पहले विकेट के लिए 139 रन की पार्टनरशिप हुई।
– इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 56 रन जुड़े और पांचवें विकेट के लिए हुई 78 रन पार्टनरशिप ने टीम की जीत तय कर दी।
– भारत ने ये मैच 47.5 ओवर में 5 विकेट पर 294 रन बनाकर जीत लिया। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने 71, अजिंक्य रहाणे ने 70 और हार्दिक पंड्या ने 78 रन बनाए।
– मैच में शानदार बैटिंग करने के अलावा एक विकेट लेने वाले हार्दिक पंड्या को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
