ईरानः अमरीकी प्रतिबंधों का जवाब प्रतिबंधों से दिया जाएगा

ईरान के विदेश मंत्रालय ने मिसाइल कार्यक्रम को बहाना बनाकर तेहरान के ख़िलाफ़ अमरीका के नए प्रतिबंधों की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक घटिया हरकत क़रार दिया है।

ईरानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि तेहरान अमरीका के ख़िलाफ़ प्रतिबंध लगाकर इस घटिया क़दम का जवाब देगा।

मंगलवार को एक बयान जारी करके ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमरीका द्वारा ईरान के ख़िलाफ़ ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों की सूचि में नए नामों को जोड़ने के फ़ैसले की निंदा करते हुए कहा, इसके जवाब में हम अमरीका के अधिकारियों और कंपनियों के ख़िलाफ़ नए प्रतिबंध लगायेंगे।

बयान में कहा गया है कि प्रतिबंधित अमरीकी हस्तियों और कंपनियों के नामों का शीघ्र ही एलान किया जाएगा।

ग़ौरतल है कि ईरान के ख़िलाफ़ व्हाइट हाउस ने ऐसी स्थिति में नए प्रतिबंधों की घोषणा की है कि जब इससे कुछ ही घंटों पहले ट्रम्प प्रशासन ने दूसरी बार तेहरान द्वारा परमाणु समझौते का पालन करने की पुष्टि की थी।

इससे पहले 7 मई को भी ट्रम्प प्रशासन ने 7 ईरानी एवं चीनी नागरिकों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए थे।

ट्रम्प प्रशासन का दावा है कि ईरान का मिसाइल कार्यक्रम सुरक्षा परिषद के 2231 प्रस्ताव का उल्लंघन है, क्योंकि यह मिसाइल परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम हैं।

हालांकि ईरान ने हमेशा इस दावे को रद्द करते हुए कहा है कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइलों को इस प्रकार से डिज़ाइन किया गया है कि वह परमाणु वारहेड नहीं ले जा सकते और उसे परमाणु हथियारों की कोई ज़रूरत नहीं है। msm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *