ईरान और तुर्की ने रोहिंग्या मुसलमानों के नस्लीय सफ़ाए को रोकने के उपायों पर विचार विमर्श किया

ईरान और तुर्की के विदेश मंत्रियों ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर इस देश की सेना के बर्बर हमलों के बारे में विचार विमर्श किया है।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ और उनके तुर्क समकक्ष मौलूद चाउश ओग़लू ने सोमवार को टेलीफ़ोन पर होने वाली बातचीत में इस मुद्दे पर चर्चा की।

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने रोहिंग्या मुसलमानों के नस्लीय सफ़ाए को रोकने के लिए उठाए जाने वाले क़दमों पर विचार किया।

ग़ौरतलब है कि रोहिंग्या मुसलमानों पर म्यांमार की सेना के ताज़ा हमलों में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं और क़रीब एक लाख लोगों ने अपना घरबार छोड़कर बांग्लादेश में शरण ली है।

इससे पहले भी बुधवार को ईरानी विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने ट्वीट करके रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों के प्रति विश्व समुदाय की चुप्पी की निंदा की थी और दुनिया के सबसे पीड़ित अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ हो रहे ज़ुल्म को रोकने के लिए कड़ी कार्यवाही की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *