ईरान के मंत्रीमंडल के सचिव ने बताया है कि मंत्रीमंडल में देश की मुद्रा को बदलने के क़ानून पर विचार किया गया है।
मोहसिन हाजी मीरज़ाई ने बताया कि रविवार की शाम मंत्रीमंडल की बैठक में देश के मुद्रा व बैंकिंग क़ानून में सुधार के एक बिल को पारित किया गया है जिसके अनुसार देश की नई करेंसी तूमान होगी जो वर्तमान करेंसी रियाल की दस गुना होगी। सरकार को देश की मुद्र बदलने का प्रस्ताव केंद्रीय बैंक के माध्यम से संसद में पेश करना होगा। अगर संसद ने इस बिल को पारित कर दिया और संविधान की निरीक्षक परिषद ने भी इस पर सहमति जता दी तो फिर ईरान की करेंसी रियाल से तूमान में बदल जाएगी जिसका मूल्य वर्तमान करेंसी से दस गुना अधिक होगा।
