रोहिंग्या मुसलमानों के लिए मानवीय सहायता भेजेगा ईरान

ईरान ने घोषणा की है कि अत्याचार ग्रस्त रोहिंग्या मुसलमानों की सहायता के उद्देश्य से उनके लिए सहायता सामग्री भेजी जा रही है।

ईरान के रेड क्रीसेंट के प्रमुख ने कहा है कि रोहिंग्या के अत्याचार ग्रस्त मुसलमानों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए राहत सामग्री तैयार है।
मुर्तोज़ा सलीमी ने गुरूवार को कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों को राहत सामग्री पहुंचाने के उद्देश्य से ईरान के विदेश मंत्रालय, रेडक्राॅस सोसाइटी और रेड क्रीसेंट के बीच समन्वय हो चुका है।

उन्होंने कहा कि म्यांमार की सरकार की ओर से अनुमति मिलते ही ईरान के रेडक्रीसेंट के माध्यम से इस सहायता को तत्काल भेज दिया जाएगा।

ईरान की रेडक्रीसेंट संस्था के प्रमुख मुर्तोज़ा सलीमी ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रपति रूहानी के आदेश के तुरंत बाद रोहिंग्या के मुसलमानों को राहत सामग्री भेजने के लिए विशेष दल का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *