उपचुनाव: कैराना समेत लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों पर वोटिंग शुरू

लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। इनमें यूपी की चर्चित कैराना लोकसभा सीट भी शामिल है। राजनीतिक रूप से अहम कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों के अलावा नगालैंड की एक लोकसभा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। निष्पक्ष मतदान के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन की पहल का असर मतदान केंद्रों के बाहर देखने को मिला है, जहां धीर-धीरे वोटरों की तादाद बढ़ रही है। इन सभी सीटों के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *