कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरी, सिर्फ 55 घंटे मुख्यमंत्री रहे येदियुरप्पा ने भाषण के बाद दिया इस्तीफा

येदियुरप्पा के इस्तीफे और भाजपा की सरकार गिरने के साथ ही कर्नाटक का नाटक खत्म हो गया है। अब जेडीएस के कुमारस्वामी को सरकार बनाने का मौका मिलेगा। कुमारस्वामी कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाएंगे।

बीएस येदियुरप्पा ने बहुमत परीक्षण से पहले ही इस्तीेफा दे दिया है. इस बार वो केवल ढाई दिन के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे. इस्तीफे से पहले कर्नाटक विधानसभा को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि ‘मैं वापस आऊंगा, 150 से ज्यादा सीटें जीतकर आऊंगा.’ उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास बहुमत नहीं है और वो अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *