अमरीका ने दखल दिया तो सीरिया बन जाएगा कश्मीर: महबूबा

श्रीनगर: कश्मीर समस्या सुलझाने के लिए चीन और अमरीका की मदद लेने के फारूक अब्दुल्ला के बयान पर ऐतराज जताते हुए जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अगर अमरीका ने हस्तक्षेप किया तो कश्मीर भी सीरिया बन जाएगा। महबूबा ने कहा कि चीन और अमरीका अपने काम से काम रखें, हम सब जानते हैं कि उन देशों के क्या हाल हैं जहां इन्होंने हस्तक्षेप किया, फिर चाहे वो अफगानिस्तान हो, सीरिया हो या इराक हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *