कश्मीर हमारा है, कोई गलतफहमी नहीं पाले ‘टेररिस्तान’ PAK पर भारत का पलटवार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के झूठ पर भारत ने पलटवार किया है. भारत ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकियों का गढ़ है और दुनिया को मानवाधिकार पर पाकिस्तान के ज्ञान की जरूरत नहीं है. पाकिस्तान अपनी ही जमीन पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करता रहा है. भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए जम्मू कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा है.

यूएन में भारत की प्रथम सचिव ईनम गंभीर ने पाकिस्तान को ‘टेररिस्तान’ करार देते हुए कहा कि वह लगातार आतंकियों को पनाह देता रहा है. यह देश आज पूरी तरह आतंक को पैदा कर रहा है. यह असाधारण है कि एक स्टेट जो ओसामा बिन लादेन और मुल्ला उमर को पनाह देता है, पीड़ित होने का दिखावा कर रहा है.

भारत ने कहा कि अपने एक छोटे से इतिहास में पाकिस्तान आतंक का पर्याय हो गया है. दुनिया को मानवाधिकार पर पाकिस्तान के ज्ञान की जरूरत नहीं है, जो अपनी ही धरती पर मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है. गंभीर ने कहा कि पाकिस्तान अब टेररिस्तान बन गया है. भारत का पड़ोसी देश आतंक को पैदा कर रहा है और वैश्विक स्तर पर इसे फैला रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *