इमरान बोले, भारत के साथ कश्‍मीर मुद्दे के हल पर होगी बात

पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ(पीटीआई) बंपर जीत हासिल करती दिख रही है। बुधवार को 270 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक, पीटीआई को सबसे ज्यादा 119 सीटें मिलती दिख रही हैं।

ऐसे में इमरान खान का प्रधानमंत्री बनना तय दिख रहा है। अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इमरान खान ने इस पीसी में गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद से लेकर कश्मीर मुद्दे पर बात की।

इमरान खान ने कहा ‘मैं अल्लाह का धन्यवाद करना चाहता हूं। 22 सालों की कड़ी मेहनत के बाद मेरी दुआओं का जवाब मिला है। मुझे मेरे सपनों को साकार करने और देश की सेवा करना का मौका मिला है।’

इमरान ने कहा कि हम पाकिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत होते देख रहे हैं। कई आतंकी हमलों के बावजूद चुनावों का सफल आयोजन हुआ, इसके लिए मैं सुरक्षाबलों को बधाई देना चाहता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *