इस मोहल्ले में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के आने पर बैन, लिखा- यहां औरतें और बच्चियां रहती हैं

उन्नाव और कठुआ रेप केस के बाद बीजेपी से लोग इस क़दर नाराज हैं की यूपी के इलाहाबाद शहर के शिवकुटी कॉलोनी के निवासियों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर लगाकर उनके कालोनियों में ना आने की सलाह दी है, मोहल्लो वालों ने लिखा है कि इस मोहल्ले में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आना मना है क्योंकि यहां औरतें और बच्चियां रहती हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस तरह के पोस्टर इस लिए लगाए हैं क्योंकि हाल के दिनों में बीजेपी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर महिलाओं के खिलाफ हिंसा और रेप के आरोप लगे हैं.

इलाहाबाद के इस कॉलोनी के लोगों द्वारा इस तरह के पोस्टर लगाए जाने को यूपी से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के ऊपर लगे रेप के आरोपों से जोड़कर देखा जा रहा है. उन्नाव गैंगरेप मामले में सीबीआई ने शुक्रवार रात बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया था और 16 घंटे की पूछताछ के बाद सेंगर को फिर से अदालत ने 7 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भी भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *