नई दिल्ली: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कुछ दिन पहले फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की थी. राम रहीम के रेप में दोषी पाए जाने और सजा के ऐलान के बाद परिषद ने एक बैठक कर ऐसी लिस्ट बनाने का फैसला किया था. अखाड़ा परिषद के बाद अब ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी फर्जी मौलानाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए जल्द ही एक प्रस्ताव बोर्ड के सदस्यों के सामने रखा जाएगा. इस संबंध में एआईएमपीएलबी के कार्यकारी सदस्य मौलाना ने जानकारी दी.
एक निजी चैनल से हुई बातचीत में मौलाना खालिद राशीद फिरंगी महली ने कहा कि टीवी पर आजकल बहुत सारे फर्जी मौलाना दिखाई दे रहे हैं. इन्हें न इस्लाम का ज्ञान है और न ही शरियत कानून के बारे में कुछ पता है. उन्होंने कहा कि ऐसे फर्जी मौलानाओं पर शिकंजा कसा जाना चाहिए, क्योंकि वो मुस्लिम समुदाय को बदनाम कर रहे हैं.
