नई दिल्ली ।मोदी सरकार में रविवार सुबह तीसरा बड़ा फेरबदल होगा। करीब 9 मंत्रियों की छुट्टी होगी। नए मंत्री रविवार सुबह 10 बजे शपथ लेंगे। इनमें एनडीए के नए नवेले सहयोगी जदयू और अन्नाद्रमुक के भी नेता शामिल रहेंगे। शीर्ष आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।
शुक्रवार शाम श्रम एवं रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बंडारू दत्तात्रेय ने भी इस्तीफा दे दिया। अभी तक बंडारू के अलावा राजीव प्रताप रूड़ी, संजीव कुमार बालियान, फग्गन सिंह कुलस्ते और महेंद्र नाथ पांडेय भी इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, उमा भारती और कलराज मिश्र ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। कम से कम दो और इस्तीफों की अटकलें हैं।
– भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अभी संघ की बैठक में वृंदावन गए हैं। वह शनिवार शाम लौटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह शनिवार शाम बैठक कर नए मंत्रियों के नाम फाइनल करेंगे। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद रविवार दोपहर 12 बजे मोदी चीन रवाना हो जाएंगे। मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री सहित 73 मंत्री हैं। यह संख्या 81 तक हो सकती है।
मोदी सरकार में बड़ा फेरबदल, 9 मंत्रियों को दिखाया जायेगा बाहर का रास्ता,6 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
