दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी सेंध! चाकू के साथ प्लेन में जा बैठा यात्री

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा में सेंध लगाकर एक यात्री प्लेन में चाकू ले जाने में कामयाब रहा। हालांकि, उसके पास बैग में चाकू होने की जानकारी युवक ने खुद कैबिन क्रू मेंबर को दी थी। उसके बाद उसे प्लेन से उतार दिया गया। स्पाइसजेट एयरलाइन द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक दिल्ली से गोवा जाने वाले प्लेन में एक युवक ने कैबिन क्रू मेंबर्स को बताया कि उसके बैग में एक चाकू है। जब यात्री ने यह जानकारी विमान को कर्मचारी की दी थी, उस वक्त तक प्लेन ने उड़ान नहीं भरी थी। इसके बाद एयरलाइन स्टाफ ने इसकी जानकारी केंद्रीय औधोगिक सुरक्षाबल को दी। बाद में यात्री को प्लेन से उतार दिया गया और एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया। यात्री को नीचे उतारने के बाद प्लेन की जांच की गई और उसके बाद उसने उड़ान भरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *